फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता के पहुंचने से पहले ही डाली वोट हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सरधना तहसील क्षेत्र के कैथवाड़ी सर्किल चुनाव को लेकर दौराला में गन्ना समिति डेलिगेशन के चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। फर्जी वोटिंग के आरोप के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जिटोला गांव निवासी उमेश गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना समिति दौराला में डेलिगेशन के वोट डाल रहे थे। जिसमें प्रत्याशी सुरेंद्री व मीरपुर निवासी अवधेश वोट डालने पहुंचे तो उनका वोट पहले ही डल चुका था। जिसको लेकर सुरेंद्र पक्ष के लोगों ने इसका प्रशासन से विरोध किया तो प्रशासन ने कोई भी सुनवाई नहीं की। प्रशासन के द्वारा यह फर्जी वोट डलवाए गए। सुरेंद्री पक्ष के लोगों ने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। शाम के समय चुनाव के परिणाम में आए। जिसमें पूनम त्यागी पत्नी संजय त्यागी को 17 वोट मिले, जबकि दूसरे प्रत्याशी सुरेंद्री पत्नी राजबीर को 12 वोट मिले। पूनम त्यागी नारंगपुर से चुनाव मैदान में थी। गन्ना समिति सचिव प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि वोट डालने को लेकर जो आरोप लगाए गए वह सब निराधार है, चुनाव निष्पक्ष कराया गया है।



आज होगा गन्ना समिति का चुनाव

दौराला। दौराला गन्ना समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को किया जाएगा। जिसमें सभापति और उप सभापति का चुनाव होगा। सुबह आठ बजे से लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामाकंन, मतदाता सूची, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी और जरूरत पड़ने पर वोटिंग तीन बजे से चार बजे तक होगी। दौराला में भूपेंद्र उर्फ भोलू का निर्विरोध चेयरमैन बनना तय है। भाजपा ने भूपेंद्र को ही प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें