मेरठ। ड्रीम सिटी कालोनी में बुधवार को एक दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि रालोद के क्षेत्रीय महासचिव नरेश कुमार मलाहपुर ने किया। प्रतियोगिता में पहला मैच अशोका क्लब और नंद विहार के बीच हुआ। इसमें 8-6 के स्कोर से नंद बिहार की टीम ने जीत प्राप्त की। इस मौके पर चौधरी इकबाल सिंह, संजय प्रधान, अमृत, केपी मालिक, यशपाल आदि मौजूद रहे। संवाद