फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिले में चार लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Thu, 28 Dec 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में कांशीराम कालोनी के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे को विटामिन ए की दवाई पिलाते सीएमओ डाॅ
विज्ञापन
- बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी बीच बुधवार से विटामिन ए सप्लीमेंटेशन अभियान शुरू हो गया है। जिससे बच्चों में विटामिन ए की कमी न हो। अभियान के तहत जिलेभर में 424881 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।

बुधवार को विटामिन ए सप्लीमेंटेशन अभियान का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय कांशीराम कॉलोनी के वीएचएनडी सत्र पर सीएमओ डाॅ. विजय कुमार गोयल ने किया। सीएमओ ने बच्चे का विटामिन ए की खुराक पिलाई। साथ ही लाेगों को सभी टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। अभियान में नौ माह से पांच वर्ष तक के 424881 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान 27 दिसंबर से 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। विटामिन ए की खुराक नियमित टीकाकरण के सत्र के दौरान ही पिलाई जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डाॅ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डीपीएम फारुक अजीज, डाॅ. देवेंद्र कुमार, डाॅ. जेपी सिंह, शमीम, राजीव, भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें