मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के अधीन स्थापित स्वामी विवेकानंद शोध पीठ के प्रतिनिधिमंडल ने रामकृष्ण मिशन नई दिल्ली का दौरा किया। यह यात्रा दोनों संस्थानों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक सहयोग के लिए हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का महत्वपूर्ण अंग रही। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विश्वविद्यालय की संयोजक प्रो. मोनिका मेहरोत्रा रहीं। प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार वर्मा ने सह नेतृत्व किया। रामकृष्ण मिशन की ओर से सचिव सर्वलोकानंद महाराज ने अतिथियों का स्वागत कर संस्थाओं के साझा उद्देश्यों पर चर्चा की। संवाद में यह बात सामने आई कि आज की शिक्षा नैतिकता, सेवा और चरित्र निर्माण का माध्यम बननी चाहिए। दोनों संस्थानों ने संयुक्त रूप से संगोष्ठिया, शोध परियोजना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। संवाद