फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फाइनल में पहुंची विजन विद्यापीठ और एसडी रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज में चल रही अंडर-15 हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें विजन विद्यापीठ और एसडी रेड ने अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल मुकाबला एसडी रेड व जूनियर यंग्स टीम के बीच हुआ। इसमें एसडी रेड टीम ने जूनियर यंग्स को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। एसडी रेड टीम की ओर से राघव और वंश गिरी ने एक-एक गोल किया। जूनियर यंग्स टीम की ओर से एकमात्र गोल पेनल्टी स्ट्रोक में यश कुमार ने किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला विजन विद्यापीठ और सेवन स्टार टीम के बीच हुआ। इसमें विजन विद्यापीठ ने सेवन स्टार टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। विजन विद्यापीठ की ओर से अक्षत चौहान और अनमोल ने अपनी टीम के लिए गोल किए। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी और आकाश चौहान रहे। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच व पुरस्कार वितरण आज बृहस्पतिवार को होगा। मैच से पूर्व उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें