मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे अंडर 14 हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को डीएवी जूनियर सदर व विजन एकेडमी टीम के बीच हॉकी मैच हुआ। इसमें विजन की टीम ने 2-1 से मुकाबला जीता। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों टीमों की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया। पहले हाफ में डीएवी सदर ने 1-0 से बढ़त बनाई थी। हॉफ समय के बाद विजन एकेडमी की टीम ने जोरदार खेल दिखाकर मुकाबला 2-1 से जीत लिया। मैच के 22वें मिनट में डीएवी सदर टीम की ओर से शौर्य वर्मा ने गोल किया। जबकि विजन एकेडमी टीम की ओर से कृष्णा लोधी व राघव शिवाल ने गोल किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम में भी एक मुकाबला खेला जाएगा। संवाद