फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजन एकेडमी और क्लासिक इलेवन ने जीते हॉकी मैच

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में होकि मैच में विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत.....स
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे अंड-14 और 17 वर्ग के हॉकी टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला अंडर-14 वर्ग में विजन एकेडमी और जूनियर यंग्स टीम के बीच हुआ। इसमें विजन एकेडमी टीम ने जूनियर यंग्स टीम को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। विजन एकेडमी टीम की ओर से रुद्र, आदेश कुमार, निष्कर्ष, वंश ने अपनी टीम के लिए गोल दागे और जूनियर यंग्स टीम की ओर से तनिष्क, नवनीत, आतिफ ने अपनी टीम के लिए गोल किए। वही लीग प्रतियोगिता का अंडर-17 वर्ग का मैच डीएवी सदर स्कूल टीम व क्लासिक इलेवन टीम संग खेला गया। इस मैच में क्लासिक इलेवन टीम ने डीएवी सदर टीम को 1-0 से मात देकर जीत दर्ज की। क्लासिक इलेवन टीम की ओर से मैच के 40वें मिनट में दीपांशु ने अपनी टीम के लिए निर्णायक गोल किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, कौशल चौधरी आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच बुधवार शाम 4:30 बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें