मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन विस्तार के तहत विशाल वर्मा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी। विशाल वर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। संवाद