दौराला- निशानेबाजी में स्वर्ण जीतने वाले निशानेबाज विपुल अहलावत। स्रोत : परिजन
दौराला। जयपुर में संपन्न हुई 48वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में दौराला के विपुल अहलावत ने 50 मीटर फ्री पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कया। विपुल अहलावत ने बताया कि वह इससे पहले भी कई बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह पल्लवपुरम स्थित शूट ऑन शूटिंग एकेडमी में अभ्यास करते हैं। साथ ही 50 मीटर पिस्टल अभ्यास के लिए वह पल्हेड़ा शूटिंग रेंज पर अभ्यास कर रहे हैं। उनकी इस कामयाबी पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, परिजनों व कस्बे के लोगों ने बधाई दी।