फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विपेंद्र सुधा वाल्मीकि बने भाजपा एससी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री

विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्रीय महामंत्री विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि की फोटो सूत्र स्वयं विपेन्द्र
विज्ञापन
बहसूमा। भाजपा ने विपेंद्र सुधा वाल्मीकि को अनुसूचित जाति मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिल जाटव और नवाब सिंह नागर की संस्तुति पर सौंपी गई। अपनी नियुक्ति पर विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन के विश्वास पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनकी प्राथमिकता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना रहेगी। साथ ही, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना भी उनका लक्ष्य है। वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें