दौराला। कैली गांव निवासी सलीम ने बताया कि आरोपी फुरकान, निर्माण, कादिर, शकील, अब्दुल्ला, समद उसके केबल में कट लगाकर अपना केबल केबल जोड़ रहे थे, जिसका उसने विरोध किया। आरोपियों ने गाली गलौज की और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि मौका मिलने पर वह उसे जान से मार देंगे। पीड़ित का परिवार डरा हुआ है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है।