सरूरपुर। गांव गोटका दंगल में विजेता पहलवान। स्वयं
सरूरपुर। गांव गोटका में दिवाली के अवसर पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ठाकुर उदयवीर राणा ने किया। पहलवानों के बीच मुकाबले शुरू हुए। अलग-अलग भार वर्गों में हुई कुश्तियों में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पूरे दमखम के साथ दांव-पेच आजमाए। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती 51 हजार रुपये की हुई। इसमें गोटका के विनीत पहलवान ने आकाश पहलवान को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवानों को आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोटका कुश्ती कमेटी के सदस्य गोपाल पहलवान सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। कुश्ती में खलीफा योगेश पहलवान और दीपक पहलवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।