संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारी नेताओं ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा को सम्मानित किया। रविवार को शास्त्रीनगर नई सड़क स्थित कैंप कार्यालय पर श्याम परिवार के सदस्य और व्यापारी नेता पहुंचे। शास्त्रीनगर सेक्टर 1 व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, वैश्य समाज के महामंत्री अमित गुप्ता, पूर्व पार्षद नरेंद्र राष्ट्रवादी, संजय गुप्ता आदि ने विनीत अग्रवाल शारदा का सम्मान किया। व्यापारियों ने कहा कि विनीत अग्रवाल शारदा लंबे समय से व्यापारी समाज, वैश्य समाज और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए व्यापारी हितों की आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं। शारदा ने कहा कि समाज का यह स्नेक और सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।