फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मेडा को मिले नए सचिव: विनय कुमार ने कार्यभार संभाला बृजेश सिंह का नोएडा तबादला

Mon, 16 Nov 2026 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

विनय कुमार को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। पूर्व सचिव बृजेश सिंह को नोएडा में विशेष कार्य अधिकारी बनाकर भेजा गया है। नवागत उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक ने भी कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण के नए सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में विनय कुमार को नया सचिव बनाया गया है। अब तक सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे बृजेश सिंह को नोएडा में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) बनाकर भेजा गया है। वहीं, नवागत मेडा उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक ने भी सोमवार को प्राधिकरण पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया।

विनय कुमार इससे पहले वाराणसी में एडीएम प्रोटोकॉल के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृजेश सिंह का तबादला नोएडा किया गया है, जहां उन्हें विशेष कार्य अधिकारी बनाया गया है।

उधर, नवागत उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक ने भी मेडा में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही प्राधिकरण में नए सचिव और उपाध्यक्ष की तैनाती हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें