फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेले में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
सरधना। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को खंड
विज्ञापन
सरधना। खंड विकास कार्यालय परिसर में रविवार को सेवा सेतु मेले का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना था। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। ग्रामीणों और आमजन ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज के बारे में बताया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित योजनाओं की सुविधाओं से अवगत कराया गया। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान 4 से 10 अक्तूबर तक चलेगा। इसका लक्ष्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है। एडीओ पंचायत सुनील कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें