फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों को चोर समझ ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। बृहस्पतिवार देर रात करीब 1:00 बजे गांव नंगला गोसाई में कार सवार दो लोगों को चोर समझकर ग्रामीण शोर मचाते हुए लाठी-डंडे लेकर कार के पीछे दौड़ पडे। दहशत में आए कार सवारों ने कार को जंगल की ओर दौड़ा दिया, लेकिन कुछ दूरी जाकर कार कीचड़ में फंस गई। जिस पर कार सवार लोग जान बचाकर गन्ने के खेत में घुस गए। सूचना पर दारोगा सुनील कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे, जिसके बाद दोनों कार सवारों को सुरक्षित खेत से बाहर निकाला। दोनों कार सवारों ने पुलिस को बताया कि यदि वे खेत में नहीं घुसते तो गांव वाले चोर समझकर जान से मार देते। कार सवार दोनों लोग गांव के ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें