मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर के जंगल से निकलकर भाग रहा हिरण आवारा कुत्तों से बचते हुए मदनी के घर में कूद गया। वहां पर गांव निवासी आकाश, बंटी और आदी खड़े थे। चारों युवकों ने जख्मी हिरण को आवारा कुत्तों से बचाया। वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही किठौर वन विभाग इंचार्ज राजेश्वर दरोगा, और अज्जू मौके पर पहुंचे और हिरण को पकड़कर ले गए। संवाद