राहवती गांव में पहुंचकर विधायक अतुल प्रधान ने 20000 राशि का सहयोग किया। (बहसूमा)
बहसूमा। पंजाब में बाढ़ की त्रासदी झेल रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शुक्रवार को क्षेत्र के गांव रहावती में ग्रामीणों ने घर-घर जाकर राहत सामग्री एकत्रित की। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए देशभर से लोग और संस्थाएं आगे आ रही हैं। इस आपदा की घड़ी में राहत सामग्री इकट्ठा करने और उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये घर-घर जाकर राहत सामग्री एकत्रित कर रहे हैं। राहत सामग्री एकत्रित करने वालों में गौरव चौधरी, सेवा सिंह, मनवीर सिंह, कर्मवीर, सत्येंद्र, अमित, सोनू आदि ग्रामीणों ने लगभग चार लाख रुपये की राहत सामग्री एकत्रित की। विधायक अतुल प्रधान ने भी गांव में पहुंचकर 20 हजार रुपये की नगद राशि का सहयोग किया। ग्रामीण अरविंद के आवास पर अतुल प्रधान ने कहा कि ग्रामीण हरसंभव तरीके से प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।