फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
ब्लाक द्वारा लगाए गए शिविर में लगा स्टाल। (स्त्रोत ब्लाक) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। विकास खंड मवाना के मुबारिकपुर गांव में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग ने 38, आयुर्वेदिक विभाग ने 35 और पशुपालन विभाग ने 10 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दीं। पंचायती राज विभाग को शौचालय निर्माण के लिए 3 आवेदन मिले। ग्राम प्रधान सुदेश पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मवाना खुर्द के ग्राम प्रधान शिव कुमार मुख्य अतिथि रहे। नंगली ईशा की ग्राम प्रधान अलका, सहायक विकास अधिकारी रामेश्वर दयाल, अनिल कुमार, अरुण कुमार और डॉ. केतन विशिष्ट अतिथि थे। सचिव पूजा रानी सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें