मुंडाली। भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक ऋषि अधाना ने धन सिंह कोतवाल की मेरठ में 10 मई को आयोजित बैठक मे पहुंचने के लिए ग्रामीणों का आह्वान किया। कार्यक्रम के बारे मे भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक ऋषि अधाना के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें धन सिंह कोतवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया गया। बैठक में ऋषि अधाना, पुष्पेन्द्र, दीपक, रामेन्द्र, अनिल, आदि रहे। संवाद