खरखौदा। गांव बिजौली में ग्राम प्रधान पति प्रदीप त्यागी के नेतृत्व में मनीषा को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में समूह सखी चंचल रानी, पंचायत सहायक अलका, स्वास्थ्य विभाग व शिक्षिका अंजलि, काजल, पुनीत, आयुष, प्रिंस आदि सैकड़ों लोगों ने गांव बिजौली में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने मनीषा के हत्यारे को फांसी की सजा की भी मांग की। संवाद