मेरठ के माछरा में गांव कायस्थ बड्ढा निवासी बाबू पुत्र मुराद अली साइकिल पर सवार होकर सोमवार सुबह हसनपुर कलां जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने खंद्रावली मोड़ के समीप टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने उसे सीएचसी माछरा में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने यहां से मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।