फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव डबल सुल्तानपुर: घरेलू विवाद में युवक ने गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डबल सुल्तानपुर: घरेलू विवाद में युवक ने गोली मारकर दी जान
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। खादर क्षेत्र के गांव डबल सुल्तानपुर में बुधवार देररात घरेलू विवाद में युवक ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मौके से तमंचा और खोखा बरामद किया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी बलदेव सिंह (30) पुत्र बगीचा सिंह शराब व नशे की गोलियों का सेवन करता था। नशे की हालत में आए दिन परिवार व ग्रामीणों के साथ मारपीट करता था। बुधवार देर रात बलदेव शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली गलौज शुरू कर दी। पिता के विरोध करने पर युवक तमंचा लेकर घर के सामने बाग में चला गया। कुछ देर बाद तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाग में पहुंचे। वहां बलदेव को लहूलुहान देख कोहराम मच गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलदेव शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर आने के बाद जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें