खरखौदा के नया गांव में विकास त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेते भाकियू कार्यकर्ता
खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की बृहस्पतिवार को नयागांव में विकास उर्फ छोटू त्यागी के आवास पर बैठक हुई। इसमें आवारा गोवंश से फसलों को हो रहे नुकसान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने नयागांव निवासी विकास उर्फ छोटू त्यागी को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त ग्राम अध्यक्ष ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए किसानों के हितों की लड़ाई पूरी निष्ठा से लड़ने का भरोसा दिया। बैठक में जितेंद्र त्यागी, निर्दोष त्यागी, संजय, सतपाल त्यागी, ब्रजपाल त्यागी, राजेंद्र त्यागी, वेदराम त्यागी, रामकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।