विद्या नॉलेज पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच, खिलाड़ियों ने मनाई खुशीफोटो स्त्रोत एकेडमी
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर बुधवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और एसटीएस क्रिकेट एकेडमी बीच अंडर-14 का किक्रेट मैच खेला गया। जिसमें एसटीएस क्रिकेट एकेडमी को विद्या क्रिकेट एकेडमी ने नौ विकेट से रौंदा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसटीएस क्रिकेट एकेडमी ने 10 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 12 ओवरों में ही एक विकेट खोकर 124 रनो के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। अपनी टीम के लिए आदित्य ने 51, सुधीर सरन ने 58 रनो की तबड़तोड पारी खेली। प्लेयर आफ द दीवित (विद्या नॉलेज पार्क) को चुना गया जिन्होने 16 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। संवाद