मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और कृष्णा अकेडमी के बीच टी-10 किक्रेट मैच खेला गया। इसमें कृष्णा अकेडमी को विद्या क्रिकेट एकेडमी ने 10 विकेट से हराया। कृष्णा एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर मात्र 54 रन बनाए। गेंदबाजी करते में अंकित, निखिल ने तीन-तीन और देव दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी ने बिना किसी नुकसान के पांच ओवर में ही मैच जीत लिया। इसमें आदित्य ने 36, अक्श ने 10 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच निखिल कश्यप ( विद्या क्रिकेट एकेडमी ) को चुना गया। विद्या क्रिकेट एकेडमी के कोच सुधीर सरन ने अपनी टीम को शुभकामनाएं दीं। संवाद