फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्या क्रिकेट एकेडमी की पांच विकेट से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विद्या यूनिवर्सिटी में मंगलवार को कृष्णा क्रिकेट एकेडमी और विद्या क्रिकेट एकेडमी के बीच अंडर-16 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें विद्या क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा क्रिकेट एकेडमी ने 37.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से परी ने तीन विकेट लिए जबकि देव छपराना ने हैट्रिक सहित तीन विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी में अक्षय ने 74 गेंदों पर 64 रन और आदित्य ने 50 रन की शानदार पारी खेली। कोच सुधीर सारण ने टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें