विद्या क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद टीम
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर रविवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और सीएसके के बीच किक्रेट मैच खेला गया। जिसमें सीएसके को विद्या क्रिकेट एकेडमी ने 40 रनों से हराया। विद्या क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते चार विकेट खोकर 189 रन बनाए। जिसमें आदित्य ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके मात्र 149 रन ही बना सकी। विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से देव ने दो, आदित्य,मनु, रुद्रा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य ( विद्या क्रिकेट एकेडमी ) को चुना गया। विद्या क्रिकेट एकेडमी के कोच सुधीर सारण ने अपनी टीम को बधाई दी | संवाद