मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में रविवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और सीनियर-11 के बीच किक्रेट मैच खेला गया। इसमें सीनियर-11 को विद्या क्रिकेट एकेडमी ने 29 रनों से हराया। विद्या क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में दस विकेट खोकर 222 रन बनाएं। टीम की ओर से देव चपराणा ने 40, देव सैनी ने 37, आदित्य ने 35 रनों की पारी खेली। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर 11 की 193 रन पर पूरी टीम सिमट गई। विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से निखिल और देव सैनी ने तीन-तीन और देव चपराणा ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर आफ द मैच देव सैनी (विद्या क्रिकेट एकेडमी) को चुना गया।