लावड़- बरात में शामिल स्कार्पियों गाड़ी की खिड़की से स्टंट करते युवक। स्रोत : वीडियो ग्रेब
लावड़। क्षेत्र में बराती सड़कों पर स्टंट कर हादसों को न्योता दे रहे हैं। सोमवार को एक बरात के साथ जा रही स्काॅर्पियो में बैठे युवकों का स्टंट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। तेज आवाज में गाने बजाती स्कॉर्पियो सड़क पर दौड़कर हादसों को न्योता दे रही है। स्कॉर्पियो में सवार बराती खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। युवकों की स्टंटबाजी के कारण सड़क पर जाम लग गया। स्काॅर्पियो के शीशे पर प्रधानजी लिख हुआ था। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो