फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तमंचा लहाराते हुए वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। भावनपुर थाना के गांव पचपेड़ा निवासी अकरम का शनिवार को पड़ोस में रहने वाले नादिर के साथ विवाद हो गया था। इस पर अकरम ने नादिर को नामजद करते हुए बताया कि झगड़े के दौरान नादिर जान से मारने की नीयत से उसके पीछे तमंचा लेकर दौड़ा था। उसने बामुश्किल घर में घुसकर जान बचाई। वहीं, अकरम ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अकरम की तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं, नादिर का तमंचा लहराते हुए का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस ने सोमवार को एक सूचना पर औरंगाबाद हाईवे के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें