फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक पर दो युवकों के बीच युवती की हरकत का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बाइक पर दो युवकों के बीच बैठी युवती का अश्लील हरकत वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो परतापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। शनिवार को सात सेकेंड का यह वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक बाइक तेज रफ्तार से दौड़ रही है। बाइक पर दो युवकों के बीच में एक युवती पीछे की ओर मुंह किए बैठी है। पीछे बैठे युवक से वह चलती बाइक पर गलत व्यवहार कर रही है। हाईवे पर आगे-पीछे वाहन दौड़ रहे हैं। बाइक सवार युवक-युवती के इस व्यवहार की पीछे कार से जा रहे किसी युवक ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। बाइक का नंबर मेरठ का है। यह वीडियो कब का है। इसका पता नहीं चल पाया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें