फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा मोहल्ले में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवक आतिफ ने 23 अप्रैल को महिला को जबरन पकड़कर उसके साथ अभद्रता की। यह पूरी घटना पास के मकान में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पुलिस के पास वीडियो पहुंचने पर आरोपी आतिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के घर जाकर जानकारी ली। महिला ने लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद भी सामने आया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें