कंकरखेड़ा। दिल्ली-देहरादून रोड स्थित डाबका गांव के पास डूडा कॉलोनी निवासी हया सैफी ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 30 दिसंबर को दोपहर के समय में अपने पति शहजाद व भाई समद के साथ घर पर मौजूद थी। इसी बीच कॉलोनी में रहने वाले जाहिद, नजरू, आरिश, नाजिम, कशिश, गड्डी व 25 अज्ञात हमलावर लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए थे। आरोपियों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया था। घर में जमकर तोड़फोड़ की थी। आरोपियों पर समद को मारपीट करने के बाद तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप लगा था। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए थे। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उधर, पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। हया सैफी का परिवार दहशत में है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।