शामली। शहर में विजय चौक के पास एक होटल पर रोटी बनाते समय युवक द्वारा थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के विरुद्ध शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में रोटी बनाते समय कर्मचारी नीचे की तरफ बार बार झुकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विशाल निर्वाल, दीपक, हिमांशु, लवी शर्मा व वंश कुमार आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी होटल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह रोटी पर थूक रहा है। उन्हाेंने बताया कि यह होटल विजय सिनेमा के निकट है। कार्यकर्ताओं ने इसे शर्मनाक कृत्य बताते हुए पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।