मेरठ। लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा इलाके के प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें युवक और युवती ने प्रेम विवाह करने का दावा किया और परिजनों से सुरक्षा को खतरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात वायरल हुए वीडियो में युवती ने अपने माता-पिता और कुछ अन्य लोगों के नाम लेते हुए उनसे जान का खतरा बताया है। वह कह रही है कि उन्होंने भागकर शादी की है। इससे परिवार वाले नाराज हैं। वह दोनों काफी खुश हैं। मुझे और पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक और युवती के बारे में पता कराया है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर बात की जाएगी। संवाद