मोदीनगर। सोशल मीडिया पर दूल्हा और बरातियों का अलग-अगल करीब छह वाहनों पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। तेज संगीत के बीच दूल्हे सहित अन्य बराती गाड़ियों पर लटककर झूमते हुए बाजार से गुजर रहे है। किसी यूजर ने गाजियाबाद पुलिस का टैग कर वीडियो ट्वीट किया है। मामला संज्ञान में आने के बाद भोजपुर एसएचओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है। सोशल मीडिया पर वायरल 44 सेकंड की वीडियो भोजपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में करीब छह गाड़ियां आगे-पीछे चल रही हैं। दूल्हा सबसे आगे चल रही गाड़ी का सनरूफ खोल खड़ा होकर झूम रहा है। इसके पीछे चल रही गाड़ियों की खिड़की पर लटके बराती भी तेज संगीत की धुन पर मस्ती में उछल कूद रहे हैं। ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अधिकारियों ने भोजपुर एसएचओ का जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।