वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जूनियर छात्राओं ने स्वागत करते हुए बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। 11वीं की छात्राओं ने गीत संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने रैंपवॉक कर फैशन का जादू बिखेरा। स्कूल की अनुशासन समिति की छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के कैप्टन जसलीन कौर ने सभी छात्राओं को धन्यवाद किया। प्रधानाचार्या मधु सिरोही ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में छात्राओं ने ड्रामा क्वीन की प्रस्तुति देकर कक्षा 12वीं की छात्राओं को बधाइयां दीं। काव्य शर्मा को मिस एमपीजीएस एफजी चुना गया। शुभी भारद्वाज को मिस किरन बेदी, फिजा फातिमा को ऑल राउंडर चुना गया।