मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को विक्ट्री इलेवन और ब्लू राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें विक्ट्री इलेवन की टीम ने 22 रन से जीत प्राप्त की। विक्ट्री इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। इसमें ओवेस ने 150, फैजान ने 57 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में आमिर और शाह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू राइडर्स की टीम 22 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 251 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सैयद ने 64, कलीम ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में शानू ने दो, शमशाद ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच ओवेस को चुना गया। संवाद