फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया पार्क ने आईटीआई को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में चल रहे महावीर कप में बृहस्पतिवार को विक्टोरिया पार्क और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें विक्टोरिया पार्क की ने मैच जीतकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। आईटीआई क्रिकेट एकेडमी साकेत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 10 विकेट खोकर 235 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टोरिया पार्क की टीम ने 34.4 ओवर में 238 रन बनाकर मैच जीता। विक्टोरिया पार्क की ओर से शुभ ने 63, अभिराज ने 68 रन बनाए। आईटीआई की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद जैन ने 4 विकेट लिए। विक्टोरिया पार्क के कृष्णा को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच चेतन रतूडी, कोच अरविंद शर्मा, संरक्षक आरपी रतूड़ी, प्रबंधक रामावतार तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें