फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कमला नगर जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कमला नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पंच दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शांति विधान के साथ समापन हुआ। नवीन वेदी के समक्ष 120 अर्घ्य समर्पित किए गए। आचार्य सौरभ सागर ने शांतिधारा कराई। संदीप जैन शास्त्री ने विधान संपन्न कराया। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा बाबू प्रेमचंद के परिवार के सदस्यों ने की। इस अवसर पर पुण्यार्जक परिवारों को मंगल कलश भेंट किए गए। धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य सौरभ सागर का विहार मंगलवार सुबह सात बजे कमला नगर मंदिर से जैन बोर्डिंग हाउस के लिए हुआ। कार्यक्रम में उत्कर्ष, प्रतीक, वीरेंद्र, विपिन, अजय, अभिनव, संजय कलश और आलोक रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें