एसडी सदर में हॉकी मैच के बाद खिलाड़ी
सनातन धर्म इंटर कालेज में हॉकी समर कैंप का आयोजन
फोटो
संवाद
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज में चल रहे हॉकी समर कैंप में बृहस्पतिवार को एसडी सदर और यंग्स जूनियर टीम के बीच मैच खेला गया। मैच के हाफ समय तक दोनों टीम दो-दो गोल पर बराबरी पर रही। मैच के दूसरे हाफ समय में भी दोनों टीमें जोर आजमाइश करती नजर आई। मैच के 43वें मिनट में एस डी सदर टीम कि ओर से पेनल्टी कार्नर मिला। इसमें मयंक पाल ने गोल कर एसडी सदर टीम को बढ़त दिलाई। एसडी सदर टीम की ओर से निष्कर्ष, अंश, मयंक पाल ने अपनी टीम के लिए गोल किए। जूनियर यंग्स टीम की ओर से से मोहम्मद आतिफ, कृष्ण सैनी ने गोल किए। दोनों टीमों ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर एएसपी नवीना शुक्ला ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि समर कैंप का समापन व पुरस्कार वितरण 16 मई को होगा।
एसडी सदर में हॉकी मैच के बाद खिलाड़ी