मेरठ| पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा क्लब कार्यालय पर वसंत पंचमी को प्रकृति संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया| क्लब के निर्देशक आयुष गोयल और पीयूष गोयल ने लोगों को पौधा भेंट किया और कहा फूल हमारे जीवन में सुगंध, सुकून और खुशियां लाते हैं| जन सामान्य से अपील की है कि वसंत पंचमी के दिन एक पौधा जरूर लगाए और यह भी अपील की पतंग उड़ाएं लेकिन चाइनीस मांझा न अपनाएं|