फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलोमीटर दौड़ में वरुण ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रोहटा रोड स्थित टारगेट क्रिकेट एकेडमी में रविवार को फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच किलोमीटर दौड़ में वरुण ने पहला स्थान प्राप्त किया। कोच अंजलि सिंह ने बताया कि दौड़ की शुरूआत रोहटा रोड गोकुल विहार से हुई और औघड़नाथ मंदिर पर जाकर समापन हुआ। इसमें अंडर-15 के वरुण ने पहला स्थान, सात वर्ष के माधव ने दूसरा और 10 वर्ष के खुशहाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोच गुंजन प्रजापति ने बताया कि बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। इसमें 40 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें