इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलिज में राष्ट्र खेल दिवस मनाया गया।
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को शारीरिक शिक्षा विभाग में राष्ट्र खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ममता ने किया। संचालन सुभाना जावेद ने किया। स्टापू प्रतियोगिता में सबा, सानिया और मरियम विजेता रहीं। गिन्थु प्रतियोगिता में निशा, हिमानी और सोफिया विजेता रहीं। लूडो प्रतियोगिता में हिमानी, सानिया और सुभाना जावेद विजेता रहीं। म्यूजिकल चेयर में सबा, सादिया और इलमा रहीं। इस दौरान डॉ. दीपा त्यागी, डॉ. दीप्ति कौशिक, डॉ. रीना, डॉ. विनीता, डॉ. वंदना शर्मा आदि मौजूद रहे।