फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। नार्दन ग्लोबल स्कूल ने दीपावली महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। यहां बच्चों ने दीपसज्जा और रंगोली बनाई। स्कूल के चेयरमैन बबलू पूनिया और प्रधानाचार्य वृंदा मल्होत्रा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानाचार्य वृंदा मल्होत्रा ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया। वहीं, आधारशिला टीचर ट्रेनिंग फॉर वुमैन कॉलेज लोहड्डा में दीपावली पर्व पर रंगोली और दीपसज्जा का आयोजन किया। छात्राओं ने आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की संयोजिका शालू गुप्ता रहीं। यहां डॉ. संदीप चौधरी, विनोद जैन, प्रशांत वर्मा, प्राचार्या डॉ. छाया शर्मा, चांदनी त्यागी, शशि गर्ग, नेहा, पायल चिकारा, टीना पांडेय, इंदू गर्ग आदि उपस्थित रहे। शांति पब्लिक स्कूल कुराली में दीपावली पर्व बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसका प्रारम्भ स्कूल के चेयरमैन विनय कुराली ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यहां बच्चों ने रंगोली सजाई। बच्चों ने फैंसी ड्रेस कार्यक्रम, गीत, डांस आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रस्तुत करने वालों में दिव्य, कृतिका, वंशिका, प्रियांशी छात्राएं रहीं। प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें