फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में इलमा सैफी रही प्रथम

Fri, 06 Feb 2026 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राएं।
विज्ञापन
मोदीपुरम। क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में शुक्रवार को परीक्षितगढ़ स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पर्यावरणीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल प्रदूषण पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। साथ ही नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर छात्राओं को जागरूक किया गया। प्रदूषण विभाग के अधिकारी अखिलेश गौतम ने छात्राओं को विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया। जल प्रदूषण चित्रकला प्रतियोगिता में इलमा सैफी ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय, निशा सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या पूनम चौधरी ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस दौरान दिलीप कुमार, अंजलि गौतम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें