फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खो-खो में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरदान का हुआ सम्मान

विज्ञापन
खो खो खिलाड़ी वरदान को सम्मानित करते लोग
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में हुई 35वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की ओर से मेरठ के वरदान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को वरदान के मेरठ पहुंचने पर गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कालेज में उनका सम्मान किया गया। कोच मनोज कनौजिया ने बताया कि रामसहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक रजनीश त्यागी ने पटका और किट पहनाकर वरदान का सम्मान किया। प्रदेश महासचिव रालोद खेल प्रकोष्ठ भूपेंद्र सिंह ने भी उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी, प्रबुद्ध कीड़ा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता गोस्वामी, गौरव, जयप्रकाश, सुकरमपाल ने खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें