मवाना। एएस इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा वंशिका उपाध्याय ने 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत व इंटर का परीक्षा परिणाम 98.3 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि छात्रा की सफलता में परिवार के साथ साथ, कक्षाध्यापक निष्ठा, शिक्षक, शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत है। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। जिसमें मोहम्मद आरिफ ने 553 अंक प्राप्त कर 92.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 98.3 प्रतिशत रहा। कुमारी रिया 439 अंक, 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अंग्रेजी माध्यम में सुरभि अग्रवाल ने 402 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। हिमानी यादव ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और भूमि गोला ने 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। हाई स्कूल में अंग्रेजी माध्यम में यशी ने 91.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम और शिफा ने 91.33 प्रतिशत द्वितीय, आयुष कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। छात्रा के नाम पर एक वाटिका बनाई जाएगी जो आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रेरणा देगी।