फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वंश, राघव और अर्पित का ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
12 से 14 दिसंबर तक दादरी में खेला जाएगा टूर्नामेंट, एसडी सदर के छात्र हैं तीनों खिलाड़ी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। ऑल इंडिया ओपन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 दिसंबर तक दादरी में होगा। प्रतियोगिता में सनातन धर्म इंटर कालेज के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी प्रयागराज की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। एसडी सदर के हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अर्पित शर्मा, राघव प्रजापति और वंश गिरी का चयन हुआ है। इससे पहले भी यह तीनों खिलाड़ी महाराष्ट्र में हुई प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। जोगेंद्र ने बताया कि राघव और वंश गिरी फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलते हैं, जबकि अर्पित शर्मा गोलकीपर हैं। तीनों के चयन पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें